एवलांच हादसे में 19 लोगों के शव मिले, अन्य लापता लोगों की खोज में जुटे हैं बचाव दल

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में मंगलवार को हुए एवलांच हादसे में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी हिमस्खलन में अभी तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। जिन्हें उन्नत हेलीकाप्टर से शवों को मताली हेलीपैड तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर 30 बचाव दल तैनात हैं। वहीं 10 ट्रैकर ट्रेनी अभी भी लापता हैं। घटना स्थल पर हाई एल्टीट्यूड वॉर फेयर स्कूल की टीम के साथ आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनआईएस और एनडीआरएफ के साथ बचाव का काम कर रही हैं। वहीं रेस्क्यू के लिए 16000 फीट की ऊंचाई पर एक उन्नत हेलीकॉप्टर लैंडिंग ग्राउंड तैयार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad