मशहूर अभिनेता का हार्ट अटैक से निधन, महज 46 साल में छोड़ गए दुनिया

ख़बर शेयर करें -

जिम में वर्क आउट करते समय बिगड़ी सेहत
मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। कुसुम, कसौटी जिंदगी की जैसे चर्चित धारावाहिकों के अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का महज 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को वर्क आउट करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन से टीवी और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार सिद्धांत सुबह वर्कआउट कर रहे थे, अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अभिनेता के निधन की जानकारी एक्टर जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से शेयर करते हुए लिखा कि ‘भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए।’ सिद्धांत ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था और बाद में अभिनय जगत में नाम कमाया।

ADVERTISEMENTS Ad