अल्मोड़ा और हल्द्वानी में ABVP पर भारी पड़े बागी, दोनों जगह एबीवीपी की करारी हार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनावों में जहां एक तरफ अधिकांश महाविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा वहीं कुमाऊं के दो बड़े महाविद्यालयों में एबीवीपी के बागियों ने चुनावी पाशे को एबीवीपी के पाले से दूर कर दिया।

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की ने भारी मतो से जीत दर्ज की हैं।

पंकज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभाविप के प्रत्याशी कृष्ण सिंह नेगी को करीब 1295 से अधिक मतो से हराया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी में मतगणना जारी है एबीवीपी से बागी प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया की जीत तय मानी जा रही है खबर लिखे जाने तक हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में आठवें राउंड की मतगणना पूरी – तस्वीर लगभग साफ

रश्मि – 334
कौशल – 154
सूरज – 50

अध्यक्ष पद पर निर्दलीय रश्मि लमगड़िया 710 वोट से आगे

यह भी पढ़ें 👉  256 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

एबीवीपी की बागी निर्दलीय रश्मि लमगड़िया को 1449 वोट

एबीवीपी के कौशल बिरखानी को 739 वोट

एनएसयूआई के सूरज भट्ट को मिले 238 वोट।


एमबीपीजी काॅलेज में जहां एबीवीपी की बागी प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया की जीत तय मानी जा रही है वहीं एसएसजे अल्मोड़ा में भी एनएसयूआई की जीत का श्रेय एबीवीपी के बागी आशीष जोशी को माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad