अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया सद्भावना इफ्तार पार्टी का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गरुड़ में सद्भावना इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान के पाक महीने की मुबारकबाद दी गई और मौजूद लोगों ने लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण भी मौजूद रहे।


जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिऊद्दीन अहमद तिवाड़ी के नेतृत्व में मोर्चा ने मस्जिद गली में इफ्तार पार्टी कराई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह राणा ,  सुनील दोसाद, नंदन अलमिया, महेश बिष्ट,  जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा  आरिफ हुसैन, मोहम्मद शहजाद मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, आरिफ, फय्याज अहमद, अफताब अहमद , इमरान खान, तस्लीम खान (अशरफ), आसिफ हुसैन, मोहम्मद नाज़िम , जावेद , मुस्तफा, मुज्जम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले की सीमाओं पर 19 अप्रैल तक रहेगी नाकाबंदी, डीएम ने दिए निर्देश