दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है।

  अभियान के तहत थाना कपकोट पुलिस द्वारा अजेश गिरी पुत्र नारायण गिरी निवासी फरसाली थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 32 वर्ष को पुल बाजार के पास से 12 बोतल, 48 पव्वे (कुल 2पेटी)अवैध अंग्रेजी शराब मेकडबल नंबर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 60 (1) आबकारी एक्ट के तहत पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जीवन सामंत, मंजू पवार, आरक्षी अशोक कुमार, नवीन सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad