गुलदार के हमले के बाद खाई में गिरने से महिला की मौत, इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

काफलीगैर के बिनसर जंगल में घास काटने गई थी महिला, वन विभाग ने नहीं की पुष्टि

बागेश्वर। काफलीगैर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनसर के जंगलों में घास काटने गई एक महिला की गुलदार के हमले के बाद खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक गुलदार के हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पासदेव गांव निवासी तारा देवी (पत्नी प्रेम राम) मंगलवार को अन्य महिलाओं के साथ बिनसर के जंगल में घास काटने गई थी। प्रत्यक्षदर्शी विमला देवी ने बताया कि इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने तारा देवी पर अचानक हमला कर दिया। हमले से घबराकर तारा देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर रूट पर मलियाधार के पास से गुजराती पर्यटक लापता, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला शव थानाध्यक्ष मनबर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर की नई डीएम अपूर्वा पाण्डे ने संभाली कमान, गिनाईं प्राथमिकताएं

वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की धमक बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके पीछे वनों का कम होना एक मुख्य कारण है।

ADVERTISEMENTS Ad