सड़क से नीचे सड़क पर गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना क्षेत्र अंतर्गत सेराघाट मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कसार बैंड के समीप एक दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 20 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

पैराफिट तोड़कर नीचे गिरी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो (DL 2C CZ 8690) सेराघाट की ओर जा रही थी। कसार बैंड के पास चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। वाहन गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर की नई डीएम अपूर्वा पाण्डे ने संभाली कमान, गिनाईं प्राथमिकताएं

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को तत्काल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, वन विभाग ने कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना

थानाध्यक्ष का बयान:

“सूचना मिलते ही टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया था। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक घायल को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।”

— सुनील कुमार बिष्ट, थानाध्यक्ष धौलछीना

ADVERTISEMENTS Ad