भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल 10 जुलाई को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -
  • मौसम विभाग की भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
  • लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम अपूर्वा पांडे ने जारी किए आदेश

बागेश्वर। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कल दिनांक 10.07.2026 (शुक्रवार) को बागेश्वर जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

मौसम विभाग की इसी गंभीर चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अपूर्वा पांडे ने जनपद में कल 10 जुलाई (शुक्रवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है. आदेश के तहत जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  सरयू पुल पर चढ़कर हुड़दंग मचाने वाला शनि गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर और जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विद्यालय द्वारा इस आदेश का उल्लंघन या विचलन किया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 103 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा
ADVERTISEMENTS Ad