अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना झिरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करो. के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को थाना झिरौली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गणेश सिंह असवाल पुत्र स्व. सोबन सिंह, निवासी ग्राम असो सल्लाकोट (थाना झिरौली) को दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोतल मैकडॉवल अंग्रेजी शराब और 02 बोतल माल्टा देशी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना झिरौली में एफआईआर संख्या 12/26, अंतर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन का आदेश
Ad