महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित होंगी देवकी लघु वाटिका की संथापक, राज्यपाल करेंगे देवकी देवी को सम्मानित

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। करीब 40 साल से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहीं देवकी लघु वाटिका की संस्थापक और संरक्षक देवकी देवी मलडा को महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को सम्मानित किया जाएगा। देहरादून के राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उन्हें सम्मान प्रदान करेंगे।
देवकी देवी मलडा की प्रेरणा से उनके पुत्र किशन सिंह मलडा ने अस्सी के दशक में देवकी लघु वाटिका की स्थापना की थी। वाटिका से हर साल लोगों को निशुल्क पौधे बांटे जाते हैं। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलडा खुद जिले के विभिन्न स्थानों और प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्य में उनकी माता देवकी देवी का भरपूर सहयोग मिलता है। वर्तमान में 87 साल की उम्र में भी वह लगातार वाटिका की देखरेख कर आदर्श स्थापित कर रही हैं। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित देवकी देवी को सम्मान के लिए चुने जाने पर जिलेवासियों ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  2500 योग शिक्षकों के लिए बोर्ड से प्रमाणित होंगे योगा सर्टिफिकेशन, 10,000 से अधिक योग अनुदेशकों को मिलेगा रोजगार, योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
Ad