मानसूनी बारिश की झेल रहे मार, रेडक्रॉस सोसायटी बन रही मददगार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है बारिश से कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं। बेघर हुए ऐसे ही लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस समिति सक्रियता से कार्य कर रही है। रेडक्रॉस समिति ने अब तक 10 से अधिक बेघर लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई है।


जिले में हर साल चाहे मानसून हो या शीतकाल जब भी आपदा की मार लोगों पर पड़ती है, रेडक्रॉस समिति तत्काल मदद के लिए निकल पड़ती है। इस मानसून में भी समिति की ओर से लगातार आपदा पीड़ितों की मदद की जा रही है। बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ तीनों विकासखंडों में समिति के सदस्य बेघर हुए लोगों के पास जाकर उन्हें तिरपाल, कंबल, बर्तन, किचन सेट, हाइजीन किट सहित रोजमर्रा की काम आने वाली सभी जरूरी सामग्री मुहैया करा रहे हैं। रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती,  वॉइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्श्वान, जिला सचिव आलोक पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा, उमेश चंद्र जोशी, महेश गढ़िया, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, आरपी कांडपाल, हिमांशु जोशी समेत तमाम सक्रिय सदस्य इस मुहिम से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चार पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जुलाई में खर्कटम्टा, पंद्रहपाली, ढूकरा, रातिरकेटी, देवल विछराल, सानीउडियार, गागरीगोल आदि गावों में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों की मदद कर चुके हैं। संस्था दूरस्थ गावों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की निशुल्क जांच करने के साथ ही दो फार्मासिस्टों को इंटर्नशिप भी करा रही है।