भूस्खलन में दबे एक हजार से अधिक घर, 300 से अधिक लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

एक करोड़ की आबादी वाले देश में भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी। उत्तरी पापुआ न्यू गिनी में आए खौफनाक भूस्खलन में मरने वालों की संख्‍या 300 के पार पहुंच गई है। भारी भूस्खलन में 1,182 घर मलवे में दब गए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग तीन बजे भूस्खलन ने पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में तबाही मचा दी। हादसे के बाद से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह संख्या अब 300 हो गई है। भूस्खलन से पोर्गेरा स्वर्ण खदान के पास एक हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad