खेतवाल अध्यक्ष और तिवारी बने महासचिव, वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास की नई कार्यकारिणी का गठन

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उद्योगपति दलीप सिंह खेतवाल को न्यास का अध्यक्ष और सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बाला दत्त तिवारी को महामंत्री चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का संकप लिया।
रविवार को एक होटल में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि शेर सिंह धपोला ने किया। एडवोकेट गोविंद भंडारी ने कहा कि न्यास ने कोराना काल में बेहतर काम किया। मेधावी, गरीब, असहाय और बीमारी से ग्रस्त लोगों की लगतार मदद की जा रही है। कार्यकारिणी में रणजीत सिंह बोरा को संरक्षक मनोतीत किया गया। इंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमा वर्मा महिला उपाध्यक्षा, नवीन लाल साह उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह दफौटी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नैन सिंह रावत और चरण सिंह बघरी, सह सचिव, दिगंबर सिंह परिहार कोषाध्यक्ष, भवानी राम आगरी को संप्रेक्षक चुना गया। इसके अलावा संगठन मंत्री हरीश सोनी, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला, सलाहकार गोपाल राम, गोपाल सिंह गढ़िया जबकि 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य और आमंत्रित सदस्य बनाया गया।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.