गला रेतकर महिला की हत्या जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

होली के बीच यहां देर शाम हत्याकांड से दहल उठा कुमाऊं मंडल हल्द्वानी के बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में अभी देर शाम हुए एक लोमहर्षक कांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई यहां एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। शक महिला के पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।
जानकारी के अनुसार अभी देर शाम इंदिरानगर में महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां पर एक मकान में कई लोग किराये पर रह रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है। हत्या की सुई प्रथम दृष्टया पति पर जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ठ कुछ भी कहा नही जा सकता। मकान मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.