डॉ. गिरिजा शंकर जोशी अध्यक्ष और डॉ. दीपक कुमार बने सचिव, निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। नगर के एक होटल में संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
संघ की कार्यकारिणी में डा. गिरीजा शंकर जोशी अध्यक्ष और डा. दीपक कुमार सचिव बने। डा. विजय गुप्ता, डा. रीमा उपाध्याय, डा. वंदना शर्मा को उपाध्यक्ष, डा. जितेंद्र कुमार संयुक्त सचिव, डा. बृजेश घटियाल कोषाध्यक्ष, डा. आजाद सिंह मीडिया प्रभारी, डा. राजीव उपाध्याय केंद्रीय प्रतिनिधि, डा. अंकित पचौली आडिटर चुने गए। सीएमओ डा. डीपी जोशी को संरक्षक बनाया गया। पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करने के बाद संगठन की समस्याओं के निदान को प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर एसीएमओ डॉ देवेश चौहान, डॉ हरीश पोखरिया, डॉ एसपी त्रिपाठी, डॉ प्रमोद जंगपांगी आदि मौजूद रहे।