घास काटने जंगल गई महिला खाई में गिरी, मौत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जंगल चारा काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी नंदन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह संतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। लड़की सात तो लड़का तीन साल का है।

यह भी पढ़ें 👉  वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, दर्जा राज्यमंत्री, विधायक और डीएम ने दिए प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश