मौसम अलर्ट के चलते बागेश्वर में स्कूलों में रहेगा अवकाश

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मौसम विभाग द्वारा जिले के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने 21 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। आदेश के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा, जबकि संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट मोड पर है।