अलविदा केके : मशहूर गायक केके का निधन

ख़बर शेयर करें -

मशहूर बॉलीवुड गायक केके का निधन हो गया है उन्होंने 31 मई की रात कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के निधन से बॉलीवुड सहित देशभर में शोक की लहर है।

केके का असल नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ था। कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान 53 साल के गायक की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद वह होटल लौट गए। होटल में भी उन्हें आराम नहीं मिला, वह गश खाकर गिर गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके ने तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही गाने से अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने गीतों के जरिए वह लोगों के दिलों पर राज करते थे। उनके असमय निधन से फैन सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad