पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए 2 अप्रैल से शुरू होगा महा-टीकाकरण अभियान

ख़बर शेयर करें -

68 टीमें घर-घर जाकर 1.75 लाख पशुओं को लगाएंगी सुरक्षा चक्र, 16 मई तक चलेगा अभियान

बागेश्वर। जनपद में पशुधन को घातक खुरपका-मुंहपका (FMD) बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग आगामी 2 अप्रैल से वृहद टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। भारत सरकार के ‘पशु स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण’ (LHDCPI) कार्यक्रम के तहत यह अभियान 16 मई तक जिले के हर गांव और घर तक पहुंचेगा।

1.75 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य पशुपालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि इस अभियान के तहत गाय-भैंस वंशीय पशुओं में टीकाकरण का आठवां चरण और भेड़-बकरियों में चौथा चरण संचालित किया जाएगा। विभाग ने जिले में कुल 80 हजार गाय-भैंसों और 95 हजार भेड़-बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

68 टीमें संभालेंगी मोर्चा अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए विभाग ने 68 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें गांवों में घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। साथ ही, टीकाकरण के प्रभाव की जांच के लिए पशुओं के प्री और पोस्ट वैक्सीनेशन सीरम सैंपल भी एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

पशुपालकों से सहयोग की अपील विभाग ने सभी पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे इस घातक बीमारी से अपने पशुधन को बचाने के लिए टीकाकरण टीमों का सहयोग करें। खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक बीमारी है, जिससे पशुओं की कार्यक्षमता और दुग्ध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

“LHDCPI कार्यक्रम के तहत जिले में 80 हजार गाय-भैंस और 95 हजार भेड़-बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 68 टीमें घर-घर जा रही हैं। मेरी सभी पशुपालकों से अपील है कि जब विभाग की टीम आपके द्वार पर पहुंचे, तो अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर कराएं।”

डॉ. केके जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS Ad