हल्द्वानी हिंसा में चार लोगों की मौत, सैकड़ों हुए घायल, उपद्रवियों से की जाएगी नुकसान की वसूली: डीएम (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में हुए बबाल में चार लोगों की मौत हो गई है।  बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है। पुलिस, पत्रकारों समेत कई अन्य वाहन जलाकर खाक कर दिए। घटना के बाद हल्द्वानी में स्कूल बंद हैं और कर्फ्यू लगा हुआ है।
गुरुवार की शाम अवैध मदरसा तोड़ने पहुंची पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों उपद्रवियों के पत्थरबाजी का शिकार हो गए। इस दौरान जबरदस्त आगजनी हुई।

बनभूलपुरा थाने को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। इलाके में खड़ी पुलिस और प्राइवेट गाड़ियों में आग लगा दी।
नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बताया कि हिंसा में चार लोंगों की मौत हुई है। उपद्रवियों ने चारों ओर से पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की, जिसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सहित 139 लोग जख्मी हो गए। हिंसा में पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी की पुराना प्रदर्शन दोहराने, तो कांग्रेस की जमीन बचाने की लड़ाई ईवीएम में कैद, चार जून को होंगे कहीं खुशी कहीं गम के हालात

फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश दिए गए हैं। उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। जो भी नुकसान हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।