नाइट क्लब में लगी आग में झुलसकर 13 की मौत, शहर में तीन दिन का शोक घोषित

ख़बर शेयर करें -

नाइट क्लब में चल रही जन्मदिन की पार्टी के दौरान आग लगने से 13 लोगों की मौत हो है। स्पेन के दक्षिणपूर्वी शहर मर्सिया के नाइटक्लब में में लगी इस आग में कई अन्य लोगों के झुलसने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार आग थिएटर नाइट क्लब में सुबह करीब छह बजे लगी और तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में से कई लोग एक ही ग्रुप के हैं और क्लब में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पुलिस ने कहा कि शव बुरी तरह से जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। लोगों की पहचान के लिए अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। मर्सिया की अग्निशमन सेवा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दमकल कर्मी नाइट क्लब के अंदर आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी शवों की तलाश और उनकी पहचान कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार मृतक संख्या बढ़ सकती है। शहर परिषद ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad