खाई में गिरा वाहन, आठ की मौत दो घायल

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के कुमाऊं मंडल में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। नैनीताल में सोमवार देर रात  मजदूरों से भरी पिकअप करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में पिकअप ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
  मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नैनीताल के समीप स्थित बेताल घाट थाना अंतर्गत मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 11 बजे एक पिकअप गुजर रहा था। उसमें पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने वाले मजदूर सवार थे। सभी लोग काम करके वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। ऊंचाकोर्ट मोटर मार्ग पर अचानक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। दो घायलों को हायर सेंटर भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad