अंकिता हत्याकांड मामले में युवाओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट डिग्री कॉलेज के एनएसयूआई छात्र-छात्राओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। सरकार से जल्द से जल्द दोषियों को फांसी की सज़ा देने की मांग की।
एनएसयूआई की ब्लॉक अध्यक्ष रजनी कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। छात्र-छात्राओं ने जांच में देरी पर नाराजगी जताई और सरकार से जल्द दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग की। इस मौके पर कमलेश गढ़िया, शोभा बघरी, किरन गढ़िया, हिमांशु कपकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad