विकास कार्यालयों में न अभिलेखों का सही रखरखाव, ना ही सफाई की उचित व्यवस्था, डीएम ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े दस बजे जिलाधिकारी के निरीक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। विकास भवन में संचालित कई विभागों के कार्यालयों में गंदगी और पत्रवालियों,अभिलेखों का रख-रखाव सही नही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी।

    जिलाधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों में संचालित विभागों को अभिलेखों के रख-रखाव में मिली खामियों पर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में साफ सफाई का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। विकास भवन में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को समय समय पर चेक करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आलमारी के अंदर किन अभिलेखों और पत्रवालियों को रखा गया है उनका ब्यौरा आलमारी के बाहर भी चस्पा किया जाए। ताकि फाइलों को निकालने में भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  442 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आलमारियों के ऊपर रखी गई अव्यवस्थित सामग्रियों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। खराब और निष्प्रयोज्य सामाग्रियों और पत्रवालियों को नियमानुसार विनिष्टिकरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यालय में प्लास्टिक का कतई भी उपयोग नही करने एवं कार्यालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  256 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान सीडीओ आरसी तिवारी, पीडी शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad