बागेश्वर में भूकंप का झटका, एक दिन पहले भी महसूस किए थे झटके

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में सोमवार शाम हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप शाम 6 बजकर 26 मिनट 31 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.060 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.023 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है, जिससे यह उथला भूकंप माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात को 'मेहमान' बना तेंदुआ, 13 घंटे की कैद के बाद वन विभाग ने किया आज़ाद

हालांकि तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को झटके महसूस नहीं हुए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  गोमती नदी में मिला क्लर्क का शव, स्कूटी मिलने के बाद शुरू हुई थी तलाश

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के हल्के भूकंप पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad