सावधान! कपकोट-भराड़ी में अब तीसरी आंख रखेगी नज़र, विधायक निधि से लगे सीसीटीवी कैमरों का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। अब तीसरी आंख से कपकोट व भराडी बाज़ार की निगरानी होगी। गुपचुप तरीके से अपराध करने वाले पुलिस की नजरों से बच नही पाएंगे। नगर में 11 सीसीटीवी कैमरे लगा लिए गए हैं। पांच लाख की विधायक निधि से इन कैमरों को लगाया गया है।

विधायक सुरेश गड़िया, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू व जिलाधिकारी रीना जोशी ने संयुक्त रूप से बुधवार को भाराड़ी में 05 लाख की विधायक निधि से लगे 11 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया।

विधायक ने कहा कि लंबे समय से नगर में सीसीटीवी लगाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। कहा कि इससे पुलिस को अपराधों के खुलासे में मदद मिलेगी। कैमरों की मदद से नगर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। यातायात व्यवस्था में भी इससे सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कपकोट को आदर्श विधानसभा बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी से नगर को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलीथिन का उपयोग न करने सहित हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने नगर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित करने हेतु विधायक के प्रयासों को सराहा। कहा कि इससे जहां एक ओर पुलिस महकमे को अपराध रोकने में मदद मिलेगी वही लोगो मे सुरक्षा का भाव जागृत होगा। उन्होंने सीसीटीवी क्षेत्र विस्तारित कियें जाने की बात भी कही।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने नगर क्षेत्र ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित होना कपकोट वाशिन्दों के लिए हर्ष का विषय बताया, कहा कि पहाड़ की शांत वादियों में समय परिवर्तन से साथ सीसीटीवी की जरूरत पड़ने लगी है। सीसीटीवी कैमरे पुलिस की तीसरी आंख के रूप में काम करेंगे, वही रिस्पांस समय भी कम होगा। उन्होंने सभी लोगो से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने व पर्यावरण संरक्षक में पॉलीथिन का प्रयोग न करने के साथ ही नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।
इस दौरान उद्यान विभाग के सहयोग से कई लोगो को फलदार पौधे वितरित किये गए तथा उपस्थित लोगों ने झंडा फहराते हुए हर घर तिरंगा अभियान का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, नगरपंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, इस अवसर पर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी, अभय कुमार सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल कपकेाट तारा कपकोटी, भराड़ी वृजमोहन ऐठानी, तहसीलदार पूजा शर्मा अधि0अिधा0 नगर पंचायत नवीन कुमार सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन दयाल ऐठानी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 8.15 ग्राम स्मैक के साथ कफलखेत का युवक गिरफ्तार, खंगाले जा रहे हैं बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज

इन स्थानों पर लगे कैमरे

कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने विधायक गड़िया का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शामा बैंड, भराड़ी बाजार, कपकोट, सरयू होटल, कपकोट एस.बी.आई. के पास आदि स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। थाने में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों को संचालित किये जाएगे।।

ADVERTISEMENTS Ad