आज बागेश्वर जिले की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बुधवार को जिले के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की बिजलीआपूर्ति बाधित रहेगी। जिला मुख्यालय समेत कपकोट कांडा, गरुड़, कौसानी काफ़लीगैर और दुगनकरी तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में पूरे दिन बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजल ने बताया कि पिटकुल की ओर से 132/33 केवी उपसंस्थान अल्मोड़ा में आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराए जाने के कारण जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बाधित रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने को प्रतिबद्ध प्रशासन, शामा उप-तहसील दिवस में गूंजीं 48 शिकायतें
Ad