राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में बागेश्वर की टीम रही अव्वल, 21 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बागेश्वर की टीम ने अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में 21 स्वर्ण, 11 रजत और सात कांस्य पदक भी अपने नाम किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता 16 से 18 जून तक हल्द्वानी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय कैडेट, जूनियर क्यूरेगी और पुमसे प्रतिस्पर्द्धा में जिले के खिलाड़ियोंं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता में प्रदेश की नौ टीमों ने भागीदारी की। टीम के साथ कोच गोकुल खेतवाल, अनीता पांडेय और विवेक नेगी भी गए थे। प्रतियोगिता के निर्णायक द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी, किशोर कुमार और जगदीश जोशी रहे। विधायक सुरेश गढ़िया, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, कुंदन परिहार, ताइक्वांडो एसोसिएशन के दर्वान सिंह परिहार, अनिल कार्की, किरन नेगी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।