ब्रेकिंग: नहीं रहे ‘किसी नज़र को तेरा इंतजार आज भी है’ के गायक भूपिंदर सिंह

ख़बर शेयर करें -

मनोरंजन और संगीत जगत के दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।

भूपिंदर सिंह मशहूर ग़ज़ल गायक के साथ-साथ बॉलीवुड के भी प्रसिद्ध गायक रहे हैं। उन्होंने किसी नज़र को, दिल ढूंढता है, एक अकेला इस शहर में सहित कई मशहूर गीत और ग़ज़ल गाए हैं।

महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से फ़िल्म और संगीत इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.