ब्रेकिंग: 50 साल की महिला ने सरयू में लगाई छलांग, खोजबीन जारी (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। करीब 50 साल की महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम खोजबीन में जुट गई है। महिला का अब तक सुराग नहीं लगा है।


आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम भागुली देवी, निवासी पोलिंग है। सोमवार को शाम के समय महिला ने कपकोट में पोलिंग गांव के पास सरयू नदी पर बने पुल से नदी में कूद मार दी। टीम नदी में खोजबीन कर रही है, अब तक महिला का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad