ब्रेकिंग: नदी में नहाने गया युवक बहा, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ कर रही खोजबीन (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के बिलौना में नहाने गए युवक के नदी में बहने की सूचना है। युवक अपने मित्रों के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घटना के बाद नदी किनारे लोगों का जमावड़ा लग गया है।


आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को बिलौना निवासी पंकज की शादी होनी है। विवाह में शामिल होने के लिए दिल्ली से उसके पांच दोस्त खुशाल, अक्षय, पंकज, प्रिंस और भल्ला आए हैं। रविवार को  पांचों युवक सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान  25 वर्षीय प्रिंस गहरे तालाब में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे डूबते देखा, लेकिन कोई उसे बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही देर में युवक पानी में गुम हो गया। साथी युवकों ने शोरगुल कर मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना के बाद पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। घटना के बाद लोग सदमे में हैं।