![](https://darpantodaylive.com/wp-content/uploads/2023/08/20230805_215229-1.jpg)
धरती पर भूगर्भीय हलचल लगातार बढ़ रही है। नेपाल में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार की सुबह करीब 7 बजकर 24 मिनट पर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप का असर नेपाल के अलावा भारत और चाइना में भी देखने को मिला। देश के उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में कंपन महसूस किया गया।
भूकंप में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 55 किलोमीटर दूर 35 पश्चिम की दिशा में धाडिंग में जमीन के 14 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप की वजह से फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल में इससे पहले भी अक्तूबर के महीने के दौरान नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।