बोधित्सव मंथन शिक्षक संवाद में बागेश्वर के सात शिक्षकों ने लिया भाग, जोशी और आर्या को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बागेश्वर के दो शिक्षकों ललित मोहन जोशी और निर्मला आर्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शैलेश मटियानी पुरस्कार प्रदान किया। शिक्षक जोशी को 2021 और आर्या को 2018 में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।
देहरादून में पहली बार आयोजित बोधित्सव मंथन शिक्षक संवाद कार्यक्रम में बागेश्वर के सात शिक्षकों को भागीदारी का मौका मिला। जिले से संवाद में भाग लेने वाले शिक्षकों में राइंका अमस्यारी के प्रवक्ता हरेंद्र सिंह नेगी, राइंका सिरकोट के प्रवक्ता पूरन सिंह बिष्ट, राइंका मंडलसेरा के शिक्षक मोहन सिंह धामी, राजूहा भगरतोला के प्रधानाध्यापक महेश पंत, राआप्रावि कपकोट के शिक्षक केडी शर्मा, मंजू गढ़िया और राजूहा करुली के शिक्षक नरेंद्र गिरी गोस्वामी शामिल थे। सभी शिक्षकों को सीएम ने सम्मानित भी किया।