ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी सफलता, 30 पेटी अवैध बीयर व शराब संग आल्टो सवार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
  • अल्मोड़ा से कपकोट ले जाई जा रही थी शराब की खेप, तस्करी में प्रयुक्त कार सीज
  • एसपी जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर नशे के कारोबारियो. पर कस रहा पुलिस का शिकंजा

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (IPS) जितेन्द्र मेहरा की सख्ती के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध बीयर और शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आल्टो कार (संख्या UK02A-5446) को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर और 01 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली से बागेश्वर तक नशा तस्करी का पर्दाफाश: शामा बैंड के पास 2.09 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 56/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आल्टो कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन अब अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप किस-किस के जरिए कहां पहुंचाई जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: अक्षय कुमार पुत्र कैलाश मोहन
  • निवासी: बिलौना, थाना व जिला बागेश्वर
  • उम्र: 28 वर्ष
  • बरामदगी: 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर, 01 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की और आल्टो कार (UK02A-5446)
ADVERTISEMENTS Ad