भूपेंद्र सिंह कोरंगा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य और दीपा देवी ने जीता ग्राम प्रधान का चुनाव

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के शामा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उप चुनाव में भूपेंद्र सिंह कोरंगा को जीत मिली है। अनर्सा के ग्राम प्रधान पद पर दीपा देवी विजेता रहीं हैं। उपचुनाव बीते पांच अक्तूबर को हुआ था।
शनिवार को उपचुनाव की मतगणना हुई। भूपेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह को 48 मतों से हराया। उन्हें 337, नरेंद्र सिंह को 289 मत पड़े। तीसरे प्रत्याशी मान सिंह को 127 वोट मिले, जबकि 13 वोट रद्द हुए। विकास खंड बागेश्वर के अनर्सा गाव में ग्राम प्रधान पद पर दीपा देवी विजयी हुई। उन्होंने अपनी विरोधी आनंदी देवी को छह मतों से पराजित किया। चुनाव में कुल मत 340 पड़े थे। उन्हें 171, जबकि आनंदी को 165 वोट मिले। चार मत रद्द हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 8.15 ग्राम स्मैक के साथ कफलखेत का युवक गिरफ्तार, खंगाले जा रहे हैं बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज
Ad