सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर गोलीबारी कर खुद को मारी गोली, तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में गुरुवार रात CRPF जवान ने अपने साथियों पर गोलियां बरसा दीं। लामफेल स्थित CRPF कैंप में गुरुवार रात 8:20 बजे हुई इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गए।

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में गुरुवार रात CRPF जवान ने अपने साथियों पर गोलियां बरसा दीं। लामफेल स्थित CRPF कैंप में गुरुवार रात 8:20 बजे हुई इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गए।फायरिंग करने वाला हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार मेघवाल राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पिलानी तहसील के गांव बिगोदना का रहने वाला था। उसने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की। इसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर तिलकराज और कॉन्स्टेबल राजीव रंजन की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद संजय ने खुद को भी गोली मार ली। घायल जवानों को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट, बहू गंभीर रूप से घायल
Ad