रूट अपडेट: भारी बारिश के चलते पहाड़ों की यात्रा में खलल,इन मार्गों पर बाधित हुआ यातायात

ख़बर शेयर करें -

शनिवार शाम में राज्य में लगातार बारिश का कहर जारी है जिसके चलते मैदानी इलाकों से पहाड़ आने वाले राजमार्गों पर यातयात भी बाधित हो गया है नैनीताल पुलिस के अनुसार आज दिनांक 10.10.22 को भी लगातार बारिश होने के कारण थाना बेतालघाट, भवाली क्षेत्रान्तर्गत निम्नलिखित मार्गों पर मलवा पत्थर व नाला आने के कारण मार्ग पूर्णता बंद है ।
🔷 बेतालघाट भुजान मार्ग में चडूयला के पास पत्थर आने से
🔷 धनियाकोट भुजान मार्ग पर खैराली नाला आने के कारण
🔷 शहीद बलवंत बलवंत भुजान बेतालघाट मार्ग पर काली पहाड़ी के पास मलवा ने पर
🔷 बेतालघाट ओखलढुंगा मार्ग पर बवास के पास पत्थर आने पर
🔷 बेतालघाट मोहान मार्ग में जगह-जगह पर पत्थर व बरसाती नाला आने पर ।
🔷 नैनी पुल क्वारब के पास बड़ा बोल्डर पत्थर मलबा आने के कारण रोड अवरुद्ध।
🔷 छड़ा से क्वारब तक जगह-जगह मलवा पत्थर आने के कारण सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad