BREAKING: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बागेश्वर को मिले नए पुलिस कप्तान; देखें पूरी लिस्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/बागेश्वर। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह अनुभाग द्वारा जारी नवीनतम सूची के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस फेरबदल का असर बागेश्वर जिले पर भी पड़ा है, जहाँ अब नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है।

बागेश्वर को मिले नए कप्तान, वर्तमान एसपी का तबादला

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बागेश्वर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक (SP) श्री चंद्रशेखर आर. घोड़के का तबादला कर उन्हें अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर श्री जितेन्द्र कुमार मेहरा, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार के पद पर तैनात थे, उन्हें अब बागेश्वर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर की नई डीएम अपूर्वा पाण्डे ने संभाली कमान, गिनाईं प्राथमिकताएं

प्रमेंद्र डोभाल बने देहरादून के नए SSP

इस तबादला सूची में राजधानी देहरादून की कमान भी बदली गई है। हरिद्वार के वर्तमान एसएसपी श्री प्रमेंद्र डोभाल अब देहरादून के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, देहरादून के वर्तमान एसएसपी श्री अजय सिंह को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ (STF) के पद पर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर रूट पर मलियाधार के पास से गुजराती पर्यटक लापता, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Ad