
थाना कपकोट पुलिस की कार्रवाई; वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसपी ने चलाया है विशेष अभियान
बागेश्वर। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी (NBW) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने दी दबिश थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। टीम ने एफआईआर संख्या 37/24, धारा 109/352/74/33 बीएनएस से संबंधित वारंटी नन्दन सिंह पुत्र वीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम बमसेरा खाईबगड़ का निवासी है और वर्तमान में तिमलाबगड़ (कपकोट) में रह रहा था।
न्यायालय में किया गया पेश पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपी माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। एसपी चन्द्रशेखर घोडके ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वारंटियों के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: वारंटी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामन्त और कांस्टेबल मनोज जोशी शामिल रहे।





