तेंदुंए के हमले में महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में जंगली जानवरों की दहशत बढ़ती जा रही है। खुटियाखाल में तेंदुए का आतंक, महिला की मौत से उबाल पर ग्रामीण वन विभाग की लापरवाही का आरोप, पहले भी दो महिलाओं की जा चुकी है जाननैनीताल जिले के धारी ब्लॉक अंतर्गत खुटियाखाल क्षेत्र में रविवार दोपहर तेंदुए के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा देवी रविवार की दोपहर अपने घर के पास ही काम कर रही थीं, तभी घात लगाए तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।ग्रामीणों का फूटा गुस्सामहिला की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के खिलाफ फूट पड़ा।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ पिछले कई दिनों से लगातार दिखाई दे रहा था, इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही एक और जान चली गई।पहले भी हो चुकी हैं मौतेंग्रामीणों ने बताया कि खुटियाखाल और आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले भी दो महिलाओं की तेंदुए के हमले में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद न तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और न ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई।