होटल स्वामी से रंगदारी वसूलने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

कार्रवाई: अवैध निर्माण का डर दिखाकर ऐंठ रहा था रकम, बैजनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी गोपाल

बागेश्वर। पुलिस ने होटल मालिक को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले एक शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने होटल की इमारत को अवैध बताकर उसे ध्वस्त कराने की धमकी दी थी और लाखों रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

धमकी देकर वसूले थे 40 हजार मामला 16 मार्च 2026 का है, जब पीड़ित विक्रम सिंह दानू ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गोपाल चंद्र बनवासी नाम का व्यक्ति उनके होटल को अवैध बताकर उसे तुड़वाने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने डरा-धमकाकर उनसे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे और अब 2.5 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी मांग रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

पुराना है आपराधिक इतिहास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार, 21 मार्च को आरोपी गोपाल बनवासी (निवासी रीठा, गरुड़) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ बैजनाथ थाने में रंगदारी और अन्य धाराओं में पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम की मुस्तैदी आरोपी के खिलाफ धारा 308(5) बी.एन.एस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad