उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: बागेश्वर की बेटी गीतिका पंत ने इंटर में किया प्रदेश टॉप

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बागेश्वर जनपद के लिए गौरव का क्षण रहा, जहां सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से मारी बाजी इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से प्रदेश टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 (98%) अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं हाईस्कूल में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.20% अंकों के साथ प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पाया।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम रामनगर बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से नतीजे घोषित किए। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,15,252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10 रहा, जिसमें छात्राओं (96.08%) ने छात्रों (88.03%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट का कुल परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा, जिसमें भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

वेबसाइट पर देखें नतीजे निदेशक मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2025 की परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। बागेश्वर में गीतिका की इस शानदार उपलब्धि पर उनके विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। (संवाद)

ADVERTISEMENTS Ad