बागेश्वर में भूकंप के दो झटके, 15 मिनट के भीतर दो बार डोली धरती

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में रविवार की सुबह भूकंप के दो झटकों से दहशत फैल गई। 15 मिनट के भीतर आए इन झटकों के कारण लोग डरकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता क्रमशः 3.1 और 2.6 मापी गई है। गनीमत रही कि तीव्रता कम होने के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

15 मिनट के अंतराल में दो झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह 10:32 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.1 थी। इसका केंद्र जमीन से 5 किमी गहराई पर था। अभी लोग संभल ही रहे थे कि ठीक 14 मिनट बाद 10:46 बजे दोबारा धरती डोली। दूसरे झटके की तीव्रता 2.6 रही। दोनों ही झटकों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र के भीतर ही दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: झिरौली पुलिस ने स्कूटी से ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

तहसीलों से ली जा रही जानकारी

भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट हो गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तहसीलों और आपदा चौकियों से संपर्क साधा गया। संवेदनशील क्षेत्रों में राजस्व उपनिरीक्षकों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किराएदार गिरफ्तार, 70 लीटर लहन नष्ट

आपदा प्रबंधन अधिकारी का पक्ष:

“रविवार सुबह जिले में भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए हैं। तहसीलों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक जनपद में कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आपदा प्रबंधन की टीम पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”

शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर।

ADVERTISEMENTS Ad