जागेश्वर दर्शन को जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो गंभीर रूप से घायल

नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल जिले के ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर खूपी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह साढ़े आठ बजे का हादसा पुलिस के अनुसार, कार संख्या यूपी 78 एसजे 4936 में सवार चार युवक उन्नाव से जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनकी गाड़ी गेठिया क्षेत्र के समीप खूपी के पास पहुँची, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

एसडीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस की टीम एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में मौके पर पहुँची। इसके बाद दमकल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई की गहराई और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी जद्दोजहद के बाद चारों सवारों को वाहन से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

मृतकों की पहचान चिकित्सकों ने मौके पर ही दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान पीताम्बर नगर, उन्नाव निवासी अंकित चौधरी और अभिराज के रूप में की है। वहीं, गंभीर रूप से घायल अतुल दुबे और श्याम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad