खेत में काम कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, गांव में दहशत

ख़बर शेयर करें -

जिले के भद्ययूनी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत में काम कर रहे एक 30 वर्षीय युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के भद्ययूनी निवासी कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट शुक्रवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ युवक को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता बनी हुई है, जिसकी सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमलावर बाघ को आदमखोर घोषित कर जल्द से जल्द पिंजरे में कैद करने की मांग की है। वन विभाग के अ​धिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए क्षेत्र में निगरानी तेज करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad