प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी अब हमारी बारी, महा स्वछता अभियान के तहत बागेश्वर में एकत्र किया 81 कुंतल कूड़ा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर।उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आह्वान पर आज रविवार को प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक श्रमदान आधारित प्रस्तावित स्वच्छता मुहीम का सफल आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्प माला अर्पित की गई।

तत्पश्चात दिनाँक 12-13 जून 2023 को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित चित्रकला/स्लोगन/ पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला जज द्वारा पुरुस्कृत किया गया तथा साथ ही साथ नगर पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्र को भी पुरुस्कृत किया गया तथा व्रक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा जी,रेड क्रास चैयरमेन संजय साह जगाती, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर आरके खुल्बे ने सभी 05 जोनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी जोनों के टीम लीडर द्वारा प्रातः 08:00बजे से 12:00 बजे तक अपने क्षेत्रों में श्रमदान किया गया। इसी प्रकार तहसील गरुड़ एवं कौसानी में, तहसील कपकोट एवं तहसील कांडा में भी टीम लीडर द्वारा स्वच्छता अभियान किया गया।
पूरे जनपद में नगर पालिका परिषद बागेश्वर को निम्न जोनों के आधार पर कूड़ा एकत्रित किया गया:–
1) जोन 01-13 कुंतल
2)-जोन 02- 14 कुंतल
3)- जोन 03-15 कुंतल
4)-जोन 04-16 कुंतल
5)- जोन 05-13 कुंतल
के अलावा
तहसील कांडा से:- 03 कुंतल
तहसील गरुड़ से:- 04 कुंतल
तहसील कपकोट:- 03 कुंतल

जनपद बागेश्वर में कुल 81 कुंतल कूड़ा मिला

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad