राजूहा शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन, पूरन चंद्र भट्ट अध्यक्ष और तारा सिंह सोरागी बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हो गया है। नई कार्यकारिणी में पूरन चंद्र भट्ट को अध्यक्ष और तारा सिंह सोरागी को महामंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हरेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री उर्मिला महराना और कोषाध्यक्ष आनंद कोरंगा चुने गए।
नगर के एक बैंकट हॉल में सोमवार को आयोजित त्रिवार्षिक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी अधिवेशन में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संगठन के कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राठौर, गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष जीवन दोसाद, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दीपेन्द्र भट्ट, जीवन गिरी और लक्ष्मण पुरी मौजूद थे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश सती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन सत्र में डायट प्राचार्य डा मनोज कुमार पांडेय और प्रवक्ता डा भैरव दत्त पांडेय अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह रावत के निर्देशन में कार्यकारिणी गठित हुई। पदाधिकारियों से संगठन की समस्याओं पर चर्चा की और उनके निदान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।