127 पव्वे शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। अवैध मादक पदार्थों/ अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
  कोतवाली पुलिस ने एसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग के दौरान अभियुक्त नवीन चन्द्र पुत्र मोहन चन्द्र आर्या निवासी कांडाधार, कोतवाली बागेश्वर, जनपद बागेश्वर उम्र 37 को अवैध शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 127 पव्वे अवैध बाजपुर गुलाब माल्टा देशी मसालेदार शराब अवैध रूप से बरादम की गई।आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad