दंपति के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र में एक दंपत्ति के साथ रास्ता रोककर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मार्च 2026 को एक वादिनी ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अराजक तत्वों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ न केवल अभद्रता और गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं (धारा 64(1), 62, 75, 351(3), 352 बीएनएस) में एफआईआर नंबर 13/26 दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट में मां भगवती के ऐतिहासिक मंदिर में लगी भीषण आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान

एसपी के निर्देश पर गठित हुई टीम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा ने इसे गंभीरता से लिया और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कोतवाली बागेश्वर को त्वरित निर्देश जारी किए। एसपी के आदेशों का पालन करते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त पवन कनवाल, पुत्र श्री भगवत सिंह कनवाल, निवासी थाना क्षेत्र बागेश्वर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' : दो किलो चरस संग तस्कर दबोचा

न्यायालय में किया गया पेश गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad