28 टेबल में होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना, केंद्र में रहेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। चार जून को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बुधवार को कलेक्ट्रेट के सूचना विज्ञान कक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतगणना की तैयारियों एवं चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने कहा कि जिले की दोनों विधानसभाओं की मतगणना के लिए एआरओ टेबल के साथ 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। पूरी मतगणना सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में होगी, इसके लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। मतगणना के चक्रवार प्रदर्शन के लिए बोर्ड और सीसीटीवी के माध्यम से भी सीधा देखा जा सकता है। सभी पार्टियों के एजेंट मतगणना के समाप्ति तक मतगणना केंद्र में उपस्थित रहेंगे। मतगणना केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में मीडिया सेंटर बनाया गया है, जिसमें  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतगणना के दिन राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक माइक्रोआब्जर्वर की तैनाीत के अलावा प्रेक्षक के साथ मतगणना हॉल में दो अतिरिक्त माइक्रोआब्जर्वर एवं एक मतगणना सहायक की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिसमें प्रथम सुरक्षा घेरे में पुलिस, द्वितीय में सशस्त्र बल व तृतीय सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad